{"_id":"68e1629104ea9d0f23036676","slug":"after-an-argument-with-his-wife-the-young-man-hanged-himself-banda-news-c-212-1-sknp1006-134258-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाया
Sat, 04 Oct 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। घरेलू बात को लेकर पत्नी से कहासुनी होने पर युवक ने बगिया में लगे जामुन के पेड़ से फंदा लगा लिया। पत्नी ने देखा तब जानकारी हुई।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव निवासी उमा ने बताया कि उसके पति बुद्ध विलास (38) ने शनिवार को सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित बगिया में लगे जामुन के पेड़ से फंदा लगा लिया। सुबह जब पत्नी बगिया पहुंची तो उसे फंदे से लटका देखा। पत्नी ने बताया कि रात में घरेलू बात पर आपसी कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। उसके दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते घटना को अंजाम दिया है।