{"_id":"611d439c8ebc3e79ce55aac1","slug":"after-16-and-a-half-months-mandal-got-rid-of-corona-banda-news-knp646887217","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े 16 माह बाद मंडल को कोरोना से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े 16 माह बाद मंडल को कोरोना से निजात
विज्ञापन
After 16 and a half months, Mandal got rid of Corona
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। साढ़े 16 माह के बाद चित्रकूटधाम मंडल बवालेजान मर्ज कोरोना से फिलहाल निजात पा गया है। हमीरपुर में भी अब कोई सक्रिय संक्रमित न रह जाने से पूरा मंडल कोरोना मुक्त हो गया। स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर मंडल के करीब 50 लाख बाशिंदों को महामारी से आजादी मिली है। हालांकि इस दौरान 419 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। 27,357 लोगों को संक्रमित होकर इलाज कराना पड़ा।
चित्रकूट और महोबा पहले ही कोरोना मुक्त हो गए थे। हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के दिन बांदा में भी कोई सक्रिय मरीज न रह जाने से क्लीन चिट मिल गई थी। हमीरपुर में सिर्फ एक सक्रिय मरीज शेष था। बुधवार को वह भी स्वस्थ हो गया। मंडल में कोरोना ने मार्च 2020 में दस्तक दे दी थी। शुरूआत बांदा से हुई थी।
डेढ़ साल की मुद्दत में चारों जिलों में 27,357 लोगों को कोरोना वायरस ने अपनी गिरफ्त में लिया। 419 मरीजों को इलाज के बाद भी नहीं बचाया जा सका। शेष संक्रमित एल-1, एल-2 और एल-3 अस्पतालों में भर्ती रहकर स्वस्थ हुए। ज्यादातर संक्रमित अपने घरों में ही आइसोलेट रहे। अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या 6986 रही। जबकि घरों में आइसोलेट रहकर इलाज कराने वालों की तादाद 19,732 बताई गई है।
विज्ञापन
बांदा 10753 10601 153
चित्रकूट 7106 6807 79
महोबा 4268 4152 86
हमीरपुर 5230 5128 101
योग- 27357 26718 419
चित्रकूटधाम मंडल में कोरोना संक्रमण की औसत दर 1.08 रही। सबसे कम 0.89 प्रतिशत हमीरपुर में रही। महोबा में 0.94, बांदा 1.18 और चित्रकूट में 1.23 फीसदी लोग संक्रमित हुए।
मंडल में मात्र 1.53 फीसदी मौतें हुईं
संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर चित्रकूटधाम मंडल में 1.53 प्रतिशत दर्ज की गई। कुल 27357 संक्रमितों में 419 मरीजों को नहीं बचाया जा सका। सबसे ज्यादा 2.01 मृत्यु दर महोबा जनपद की है। यहां कुल 4268 संक्रमितों में 86 की मृत्यु हुई। दूसरे नंबर पर हमीरपुर है। यहां मृत्यु दर 1.93 प्रतिशत दर्ज की गई है। यहां 5230 संक्रमितों में 101 की मृत्यु हुई है। बांदा में मृत्यु दर का आंकड़ा 1.42 फीसदी रहा। 10753 संक्रमितों मे 153 चल बसे। सबसे कम 1.11 मृत्यु दर चित्रकूट की है। यहां 7106 में 79 लोगों की मौत हुई।
कोरोना संक्रमण के दौरान ज्यादातर मरीजों ने घर में ही आइसोलेट रहना पंसद किया। कोविड अस्पतालों में कम मरीज भर्ती हुए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मंडल में 19732 संक्रमित मरीज घर पर ही आइसोलेट रहे। जबकि मंडल के एल-1, एल-2 व एल-3 अस्पतालों में 6986 संक्रमितों का इलाज हुआ।
चित्रकूटधाम मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. आरबी गौतम ने बताया कि मंडल को कोरोना मुक्त करने में मंडलायुक्त सहित सभी अधिकारियों और कर्मियों का सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि मौजूदा में चारों जनपदों में कोई कोरोना संक्रमित नहीं है। अब तक 25.33 लाख लोगों की एंटीजन, आरटीपीसीआर और ट्रूनेट से जांच हो चुकी है। अपर निदेशक ने कहा कि लेकिन अभी लोगों को लापरवाह नहीं होना चाहिए। गाइड लाइन का पूरा पालन जरूरी है। तीसरी लहर संभावित है। नमूने लेकर जांच का काम जारी है।