फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Affidavit for not using polythene

पॉलिथीन का प्रयोग न करने का लिया शपथपत्र

Thu, 05 Sep 2019 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Affidavit for not using polythene
दुकानदार से शपथपत्र लेकर पॉलिथिन से परहेज से प्रेरित करते डीएम हीरा लाल। - फोटो : BANDA
बांदा। ‘झोला युक्त-प्लास्टिक मुक्त’ बांदा बनाने के लिए छेड़े गए मिशन में गुरुवार को मुख्यालय के व्यापारियों से प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का शपथ पत्र हाथोंहाथ लिया गया। चौक बाजार में निकली टीम की अगुवाई डीएम हीरालाल ने खुद संभाली। व्यापारियों से सीधे रूबरू होकर पॉलिथीन से हो रहे भारी नुकसान बताए।
विज्ञापन

डीएम के नेतृत्व में दोपहर बाद अलीगंज पुलिस चौकी चौराहे से इस अभियान की शुरुआत की गई। अमर टाकीज तिराहा होकर मुख्य बाजार में हरेक दुकानदार और व्यापारी से शपथ पत्र भरवाया गया। डीएम ने उन्हें बताया कि प्लास्टिक/पॉलिथीन से न सिर्फ मानव जीवन बल्कि पशुओं और समुद्री जीवों की जीवन लीला समाप्त हो रही है। कैंसर जैसी बीमारियां फैल रही हैं। मिट्टी में उर्वरा शक्ति खत्म हो रही है। पॉलिथीन से नाले-नाली जाम हो रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि यह अभियान 21 दिन तक चलेगा। इसके बाद प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम ने गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को बाजार में कपड़े के झोले वितरित किए। व्यापारियों से भी झोला वितरण में सहयोग को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही हिदायत दी कि ग्राहक को कपड़े के झोले में सामान दें। प्लास्टिक या पॉलिथीन की थैली का हरगिज इस्तेमाल न करें। अभियान दल में सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, एडीएम संतोष बहादुर सिंह व संजय कुमार (न्यायिक), सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप सिंह, एसडीएम संदीप कुमार, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, तहसीलदार अवधेश निगम, अभिहित अधिकारी अजीत कुमार सहित व्यापारी नेता मनोज जैन, राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed