{"_id":"6751e46e7a2c95fc4203ea9d","slug":"advocates-staged-a-sit-in-protest-against-judicial-officers-banda-news-c-212-1-sknp1008-118975-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: न्यायिक अधिकारियों के विरोध में अधिवक्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: न्यायिक अधिकारियों के विरोध में अधिवक्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन
बांदा। जनपद न्यायाधीश व स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के विरोध में बार संघ ने अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू कर दिया है। गुरुवार को वकीलों ने शताब्दी भवन में धरना दिया और नारेबाजी की।
बार संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने कहा कि जनपद न्यायाधीश व स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की कार्यप्रणाली के विरोध में दोनों न्यायालयों का कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। उधर, गुरुवार से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह भी शुरू किया गया है। प्रतिदिन अधिवक्ता शताब्दी भवन के सामने धरना देंगे। कहा कि फिलहाल अभी दो ही न्यायालयों का बहिष्कार किया गया है, लेकिन जनपद न्यायाधीश ऐसी परिस्थितियां पैदा कर रहे हैं कि उन्हें सभी न्यायालयों का बहिष्कार करने पर भी विचार करना होगा।
अधिवक्ता साथियों को भिन्न-भिन्न तरह से परेशान किया जा रहा है। बताया कि जनपद न्यायाधीश व स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की कारगुजारियों के बारे में बार कौसिंल, प्रशासनिक न्यायाधीश व चीफ जस्टिस हाईकोर्ट को भी अवगत करा दिया गया है। कहा कि दोनों न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ता साथी साथ हैं। हालांकि उन्हें तोड़ने का काम किया जा रहा है। महासचिव रामप्रकाश शिवहरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, द्वारिकेश मंडेला, वरुण कुमार, बृजेश द्विवेदी, रमांकात, भूपत यादव, राममिलन पटेल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।