फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advocate brothers beaten up by history sheeter

अधिवक्ता भाइयों को हिस्ट्रीशीटर ने पीटा

Sun, 14 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Advocate brothers beaten up by history sheeter
Advocate brothers beaten up by history sheeter - फोटो : BANDA
बांदा। पड़ोसी हिस्ट्रीशीटर ने अधिवक्ता के घर रात में धावा बोल दिया। दो अधिवक्ता भाइयों को घर में घुसकर पीटा। उन्हें चोटें आईं। अधिवक्ता ने राइफल अड़ाकर एक लाख रुपये रंगदारी मांगने की भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा चौराहा निवासी अधिवक्ता विकास कुमार सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 11 नवंबर की रात करीब 10 बजे पड़ोसी श्याम मोहन धुरिया एवं मोहन तिवारी तीन अन्य लोगों के साथ उसके घर आ गए। वह घर के बाहर आया तो उसके सीने में राइफल अड़ा दी और एक लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

शोर सुनकर उसकी पत्नी आई तो उसे भी धक्का देकर ढकेल दिया। उसे (विकासको) घसीट कर घर के अंदर ले आए और एक लाख रुपये मांगे। शोर सुनकर बड़े भाई अधिवक्ता संतोष सिंह व पड़ोसी शैलेंद्र सिंह आ गए तो उन्हें भी लात-घूसों से मारकर गिरा दिया। दोनों भाइयों को ज्यादा दिन तक जिंदा न रहने की धमकी देकर चले गए। रिपोर्ट में यह भी कहा है कि आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट जैसे तमाम मुकदमे चल रहे हैं। क्षेत्र में भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अधिवक्ता विकास सिंह की तहरीर के आधार पर श्याम मोहन धुरिया, मोहन तिवारी और तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 147, 452, 323, 504, 506, 384, 385 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अधिवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed