{"_id":"5712840f4f1c1bd06c4a6d1d","slug":"adverse-entry-to-supply-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
पवइया गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते डीएम योगेश कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। डीएम ने राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि और जिला पूर्ति अधिकारी को चेतावनी दी। कोेटेदार की जांच के आदेश दिए। पेयजल व्यवस्था के लिए दो हैंडपंप व पाइप लाइन दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन
डीएम योगेश कुमार ने शनिवार को सुबह बबेरू ग्रामीण की दो राशन दुकानों का निरीक्षण किया। दुकान संख्या 74 में ग्रामीणों की शिकायत पर कोटेदार के विरुद्ध जांच और आपूर्ति निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि व डीएसओ को चेतावनी दी। विधायक विशंभर सिंह यादव व एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद के साथ खाद्यान्न व राहत सामग्री वितरित की।
विज्ञापन
डीएम ने पवइया गांव का निरीक्षण किया। वहां चौपाल लगाई। ग्रामीणों द्वारा पानी खारा होने की शिकायत पर जांच और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दो हैंडपंप और एक ट्यूबवेल, सोलर पावर फिल्टर लगाने का भरोसा दिया। ग्रामीणों को खाद्यान्न राहत सामग्री पैकेट बांटे।
विज्ञापन
बबेरू कोतवाली में समाधान दिवस पर अभिलेखों का निरीक्षण और लेखपालों की उपस्थिति का सत्यापन किया। पुरानी शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। खुली बैठक में राजेश्वरी तिवारी व कमलेश त्रिपाठी को लोहिया आवास आवंटित करने के निर्देश दिए।
पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने कहा कि अभाव ग्रस्त स्थानों पर टैंकर से पानी पहुंचाएंगे। मवेशियों के पानी के लिए कुओं और हैंडपंपों के पास प्रधानों को चरही बनवाने के आदेश दिए हैं। जो प्रधान चरही नहीं बनाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आनलाइन आवेदन करने वालों के राशन कार्ड 16 से 30 अप्रैल तक वितरित किए जाएंगे। प्रत्येक माह पांच से 21 तारीख तक राशन वितरित होगा। दुकान बंद करने की शिकायत मिली तो कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।