Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advance booking of two-wheelers picks up on Dhanteras

Banda News: धनतेरस पर दोपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग तेज

Wed, 04 Nov 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 04 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Advance booking of two-wheelers picks up on Dhanteras
बांदा। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए ग्राहक पहले से ही शोरूम और ज्वैलर्स के यहां पहुंचने लगे हैं। दोपहिया वाहन बाजार में एडवांस बुकिंग का उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

वहीं, सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट के बाद ग्राहक ज्वैलर्स के यहां पहुंच रहे हैं। कारोबारियों ने भी पर्व पर अच्छी बिक्री की उम्मीद में तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन बाजार में ग्राहकों की मांग को देखते हुए एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर स्टॉक जुटाया है। तिंदवारी रोड स्थित एक बाइक शोरूम के संचालक के मुताबिक बुधवार तक करीब 50 बाइक की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस तक यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। एजेंसी ने करीब 400 बाइक का स्टॉक तैयार किया है। इसमें 100 सीसी से लेकर 180 सीसी तक के मॉडल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के एक अन्य शोरूम ने भी करीब 500 बाइक मंगाई हैं। यहां अब तक लगभग 80 ग्राहक एडवांस बुकिंग करा चुके हैं। इस तरह दो एजेंसियों में ही 900 बाइक का स्टॉक और 130 की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। चिल्ला रोड स्थित एक अन्य बाइक एजेंसी में करीब 100 बाइकों का स्टॉक मंगाया गया है। यहां भी 32 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हुई है। तीन एजेंसियों में कुल 1000 बाइक का स्टॉक और 162 की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
ई-स्कूटी एजेंसियों में भी एडवांस बुकिंग का दौर जारी है। मांग के सापेक्ष वाहन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि संचालक धनतेरस पर अधिक से अधिक ई-स्कूटी मंगाने की तैयारी में हैं। ग्राहकों को मनपसंद मॉडल और रंग उपलब्ध कराने के साथ कागजी प्रक्रिया और डिलीवरी की व्यवस्था भी की जा रही है।
उधर, सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर भी बाजार में हलचल शुरू हो गई है। ऊंचे दाम के चलते ग्राहक फिलहाल खरीदारी से पहले भाव कम होने का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को कीमतों में मामूली गिरावट आने के बाद चौक क्षेत्र के ज्वैलर्स के यहां पहुंचकर लोगों ने भाव की जानकारी ली। ग्राहक हल्के जेवर पसंद कर रहे हैं।
बुधवार को सोने का भाव 1.43 लाख रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का दाम 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रहा। शहर के ज्वैलर्स गणेश प्रसाद गोंदी लाल एंड संस और श्याम ज्वैलर्स के मुताबिक ग्राहक कीमतों में उतार-चढ़ाव पर नजर रखे हुए हैं। महंगाई के कारण अभी एडवांस बुकिंग की स्थिति नहीं बनी है। कारोबारियों को धनतेरस पर ग्राहकों की संख्या बढ़ने और अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

---
शुभ मुहूर्त में डिलीवरी लेने की तैयारी
धनतेरस पर वाहन खरीदना कई परिवारों के लिए समृद्धि और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से लोग पर्व के दिन ही नई बाइक की डिलीवरी लेना पसंद करते हैं। कई ग्राहक मनपसंद मॉडल और रंग हाथ से न निकल जाए, इसके लिए पहले ही बुकिंग करा रहे हैं। एजेंसी संचालकों को उम्मीद है कि धनतेरस से पहले के दो दिनों में बुकिंग की रफ्तार और तेज होगी। ज्वैलर्स भी ग्राहकों की मांग और बजट के मुताबिक आभूषण उपलब्ध कराने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed