{"_id":"5eb989b28ebc3e904f43945e","slug":"adopt-a-human-attitude-with-quarantine-workers-banda-news-knp55963997","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन मजदूरों के साथ मानवीय रवैया अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन मजदूरों के साथ मानवीय रवैया अपनाएं
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में पेटिका में ज्ञापन डालते कांग्रेस नेता।
- फोटो : BANDA
बांदा। कांग्रेस ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि महानगरों से लौटे प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन सेंटरों में सहानुभूतिपूर्वक सुविधाएं दी जाएं। किसानों के गेहूं और धान की खरीद का भुगतान शीघ्र करने और प्राइवेट अस्पतालों को चालू कराने की मांग की है।
सोमवार को डीएम को दिए ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि गेहूं खरीद लगभग ठप हो गई है। बोरों का अभाव बताया जा रहा है। किसानों को शासनादेश के मुताबिक समय से भुगतान नहीं हो रहा है। वे निराश है। दिसंबर में हुई धान खरीद का भी अब तक भुगतान नहीं किया गया है।
कांग्रेस ने स्कूल कालेजों में तीन माह की फीस माफ करने और प्राइवेट अस्पतालों को चालू कराने की मांग की। बांदा के अलीगंज निवासी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
महानगरों से लौटे मजदूरों को मानवतापूर्ण ढंग से क्वारंटीन करने और इसके बाद उन्हें काम मुहैया कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुमताज अली, महिला अध्यक्ष सीमा खान, इरफान खां व सैय्यद अल्तमश भी शामिल रहे।