फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Admission to 290 seats in ITI in the first phase

Banda News: आईटीआई में पहले चरण में 290 सीटों पर दाखिला

Sat, 24 Aug 2024 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Admission to 290 seats in ITI in the first phase
बांदा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दूसरे चरण के प्रवेश 28 अगस्त तक लिए जाएंगे। प्राचार्य ने कहा कि चयनित संस्थानों में छात्र-छात्राएं समय से पहुंचकर प्रवेश ले लें। चिकित्सा प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पहले चरण में विभिन्न ट्रेडों के लिए 290 सीटों का आवंटन हुआ था। इन सभी सीटों में दाखिले हो चुके हैं। अब इतनी ही सीटों के लिए फिर आवंटन हुआ है। प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। आईटीआई प्राचार्य प्रदीप अग्निहोत्री ने बताया कि इस समय प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बांदा के अलावा जनपद के अन्य आईटीआई कॉलेजों में प्रवेश लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। 28 अगस्त को शाम तक दाखिले लिए जाएंगे। इच्छुक छात्र-छात्राएं सुबह साढ़े नौ बजे प्रवेश के लिए कॉलेज पहुंचें। उन्होंने प्रवेश के लिए सभी जरूरी शैक्षणिक अभिलेख, हाईस्कूल अंकपत्र, प्रमाण पत्र, मेडिकल ऑफिसर से जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र लाना होगा। इसके अलावा जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र भी लगेंगे। इन्हें साथ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि अवकाश के दिनों में भी प्रवेश की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed