फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   admission in class 9 to 12 till 10 september with late fee

Banda News: विलंब शुल्क के साथ 10 सितंबर तक कक्षा नौ से 12 में दाखिले

Sun, 27 Aug 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
admission in class 9 to 12 till 10 september with late fee
बांदा। यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ से 12 तक में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 10 सितंबर तक बढ़ा दी है। पहले बगैर विलंब शुल्क हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं के प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त थी। अब 100 रुपये विलंब शुल्क लगेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस विजय कुमार ने बताया कि कक्षा 10 व 12 में विलंब शुल्क 100 के साथ दस सितंबर तक शैक्षिक विवरण अपलोड होंगे। कक्षा 9 व 11 में भी अग्रिम पंजीकरण 10 सितंबर तक होंगे। हालांकि विलंब शुल्क नहीं लगाया गया है। स्कूलों के प्रधानाचार्य कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के विवरणों की चेक लिस्ट प्राप्त करते हुए 11 से 13 सितंबर तक उनके नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय व फोटो आदि को जांचेंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन अपलोड किए गए विद्यार्थियों के विवरणों में जांच के बाद यदि कोई संशोधन वांछित है तो स्कूलों के प्रधानाचार्य 14 से 20 सितंबर तक वेबसाइट पर अपडेट करेंगे। प्रधानाचार्य पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली व कोषपत्र की प्रति 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करेंगे। वहां से बोर्ड के संबंधित कार्यालयों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed