{"_id":"67b9fae78928b6c97b0010fc","slug":"ad-basic-suspended-the-city-education-officer-banda-news-c-212-1-bnd1004-122560-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एडी बेसिक ने नगर शिक्षा अधिकारी को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एडी बेसिक ने नगर शिक्षा अधिकारी को किया निलंबित
विज्ञापन
बांदा। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने नगर क्षेत्र के शिक्षा अधिकारी को अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया। बड़ोखर खुर्द ब्लाक में तैनाती के दौरान प्रशिक्षण आदि में अनियमितताएं मिली थीं। बीएसए ने जांच आख्या अपर निदेशक को भेजी थी। नगर शिक्षा अधिकारी को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
नगर शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार दीक्षित इसके पहले बड़ोखर खुर्द ब्लाक में खंड शिक्षा अधिकारी रहे हैं। आरोप हैं कि उस समय बीआरसी में कई प्रशिक्षण कराए गए थे। प्रशिक्षण में लाखों रुपये की हेराफेरी की गई है। शिक्षक संघ की शिकायत पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खुद जांच की थी। पिछले वर्ष सितंबर माह की जांच आख्या के आधार पर अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज कामताराम पाल ने नगर शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार दीक्षित को निलंबित कर दिया।
बेसिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से भी नगर शिक्षा अधिकारी से अनबन चल रही थी। शिक्षकों के कार्य न करने,भाषा शैली ठीक न होने तथा अनेक मुद्दों पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए व शासन में शिकायत की थी। टीचर्स सोसाइटी के चेयरमैन जय किशोर दीक्षित ने भी उनकी शिकायत की थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी ने बताया कि नगर शिक्षा अधिकारी को निलंबित किया गया है। उन्हें जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। नगर शिक्षा अधिकारी का दायित्व बड़ोखर खुर्द के बीईओ प्रशून को दिया गया है।