{"_id":"5fc28d568ebc3e9bcf5c7f35","slug":"action-on-9-including-head-over-illegal-water-connection-banda-news-knp5968975172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध जल कनेक्शन पर प्रधान सहित 9 पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध जल कनेक्शन पर प्रधान सहित 9 पर कार्रवाई
विज्ञापन
बांदा। सरकारी पाइप लाइन तोड़कर अवैध जल संयोजन पर जल संस्थान अभियंता (भूरागढ़) ने नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने और अन्य कार्रवाई के लिए एसडीएम व थानाध्यक्ष मटौंध को पत्र भेजा है। उधर, भुरेड़ी गांव के प्रधान को भी अवैध जल संयोजन पर नोटिस भेजा है।
जलकल अभियंता ने बताया कि भूरागढ़ से त्रिवेणी (मटौंध) गई मेन पाइप लाइन को तोड़कर चंद्रपाल दुबे, कौशल आरख, बच्च्ूा यादव, पप्पू यादव, जालंध्र आरख, सद्दीक खां उर्फ डैनी, इस्लाम खां, कौशल आरख, नीतीश कुमार ने अवैध कनेक्शन कर लिए। इससे नियमित जल संयोजन उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल रहा है।
जल संस्थान कर्मचारियों के साथ अभद्रता व धमकी दी जा रही है। उधर, अभियंता ने भुरेड़ी गांव के प्रधान लल्ला पाल (चिलेहटा) को निजी भवन में अवैध जल कनेक्शन करने पर नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। कहा है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर पानी के मूल्य का निर्धारण कर वसूली के लिए आरसी जारी की जाएगी।