{"_id":"61af9e7fac049a15bd4517d3","slug":"action-banda-news-knp6682787176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा लोकपाल नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा लोकपाल नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यों में निगरानी के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 24 जिलों में लोकपालों की नियुक्ति की है। इसमें चित्रकूटधाम मंडल के तीन लोकपाल भी शामिल हैं।
ग्राम विकास के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा जारी शासनादेश में बांदा में डॉ.नंदलाल शुक्ल (पूर्व प्राचार्य, जेएन डिग्री कालेज), चित्रकूट में शिवपूजन सिंह (कोर्रम, बांदा) और हमीरपुर में डॉ.वीरेंद्र सिंह चंदेल (कानपुर) को लोकपाल नियुक्त किया गया है। जालौन में गंगा सिंह सेंगर (कानपुर) को लोकपाल बनाया गया है। इसके अलावा कानपुर सेंट्रल के जनपदों में फतेहपुर में राजबहादुर यादव (प्रयागराज), हरदोई में डॉ.अरविंद कुमार सिंह (लखनऊ) और उन्नाव में अतुल निगम (कानपुर) को इस पद पर नियुक्त किया गया है।
शासनादेश में कहा गया है कि लोकपाल का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। कार्य निष्पादन के आधार पर कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ाया जा सकता है। अथवा 68 वर्ष की आयु पूरी होने पर कार्यकाल खत्म होगा। कोई पुनर्नियुक्ति नहीं होगी। असंतोषजनक प्रदर्शन पर सरकार कभी भी हटा देगी।