{"_id":"6193f48760eb87789b0ab5cc","slug":"action-banda-news-knp6643838156","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने उप कृषि निदेशक से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने उप कृषि निदेशक से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अधिकार न होते हुए और बिना अनुमति के किसानों को प्रशिक्षण के लिए भेज दिए जाने पर डीएम अनुराग पटेल ने आत्मा योजना के प्रभारी बृजेश कुमार प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उप कृषि निदेशक विजय कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नालॉजी (आत्मा) योजना के अधिशासी निकाय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन की गवर्निंग बोर्ड की समीक्षा बैठक में डीएम ने यह कार्रवाई की।
बताया गया कि आत्मा अधिशासी निकाय के अध्यक्ष जिलाधिकारी हैं। लेकिन उप कृषि निदेशक ने बिना अनुमति के किसानों को जबलपुर और महोबा प्रशिक्षण के लिए भेज दिया। डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। उप निदेशक से कहा कि स्वेच्छाचारिता न की जाए। वरना कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। बैठक में बैंकर्स और कृषि विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नरैनी एबीएसए से स्पष्टीकरण तलब
बांदा। प्रशासन पोषण पाठक अभियान के तहत जनपद के 202 स्कूलों में लगाए गए 101 जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी और कार्य प्रणाली की डीएम ने समीक्षा की। जिला अनुश्रवण समिति/टॉस्क फोर्स की बैठक में डीएम अनुराग पटेल ने बीएसए को निर्देश दिए कि विद्यालयों में मिड-डे मील बाहर न बनने दिया जाए। यूनिफार्म, जूता, मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग का पैसा डीबीटी से अभिभावकों के खातों में समय से भेजें। सहायक खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि निरीक्षण में जो शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं उनकी सूची शीघ्र पेश करें। सरकारी सात बीघा भूमि पर अवैध कब्जे में कोई कार्रवाई न करने पर नरैनी एबीएसए से स्पष्टीकरण तलब किया। 101 अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो विद्यालय उन्होंने गोद लिए हैं वहां हर महीने निरीक्षण करके बीएसए को रिपोर्ट दें और प्रेरणा एप पर डालें। वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें।