{"_id":"618ac1c9ac19a81e113447a1","slug":"action-banda-news-knp663019068","type":"story","status":"publish","title_hn":"धराशाई मंदिर का पुनर्निमाण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धराशाई मंदिर का पुनर्निमाण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खप्टिहा कलां। पैलानी क्षेत्र के अमारा गांव में चंद्रावल नदी पुल के पास क्षतिग्रस्त मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसे बालू खदान संचालकों द्वारा बनवाया जा रहा है। सोमवार को मंदिर का ढांचा धराशाई मिला था।
ग्रामीणों का कहना था कि बालू खदान संचालकों द्वारा बनवाए जा रहे रास्ते के लिए इसे तोड़ा गया है। मामला संवेदनशील होने से एसडीएम सुरभि शर्मा, तहसीलदार तिमराज सिंह, सीओ सत्यप्रकाश शर्मा और थाना प्रभारी आदि तत्काल मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से जानकारी ली। एसडीएम ने खदान संचालक रजत शर्मा एवं राय साहब को ध्वस्त ढांचे का पुनर्निर्माण कराने को कहा।
इस पर मंगलवार को निर्माण शुरू कर दिया गया। पूर्व प्रधान राजा बाबू सिंह ने बताया कि ट्रकों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हुआ है। प्रशासन ने यहां से ट्रक निकलने पर रोक लगा दी है। दूसरे मार्ग से निकालने के आदेश दिए है।