फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Acid was thrown on the returning woman after giving statement to CO

सीओ को बयान देकर लौट रही युवती पर एसिड फेंका

Wed, 24 Jun 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Acid was thrown on the returning woman after giving statement to CO
एसिड अटैक पीड़िता से जिला अस्पताल में जानकारी लेते डा.प्रदीप गुप्ता। - फोटो : BANDA
बांदा। पति से चल रहे विवाद प्रकरण में पुलिस क्षेत्राधिकारी को बयान देकर लौट रही युवती पर बाइक सवार लोगों ने तेजाब डाल दिया। इससे उसके चेहरे के साथ ही गर्दन भी झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के पिता ने पति और उसके बहनोई सहित तीन व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के सर्वोदय नगर निवासी तेजनारायण ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि बुधवार को दोपहर बाद उनकी बेटी तृप्ति (24) क्षेत्राधिकारी नगर के यहां से अपने पति से चल रहे विवाद को लेकर बयान देने गई थी। वह ई-रिक्शा से वापस लौट रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों ने रिक्शे का पीछा किया और जान से मारने की नीयत से उसके चेहरे पर तेजाब डालकर भाग निकले। इससे बेटी झुलस गई। पिता तेजनारायण उसे तत्काल सिविल लाइन चौकी लेकर पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल लाए। यहां उसे भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने तहरीर में तृप्ति के पति संतराम तिवारी पुत्र केशव तिवारी (महोखर, कोतवाली देहात) और उसके बहनोई कमलेश कुमार शुक्ला पुत्र जागेश्वर शुक्ला (तिंदवारी) तथा एक अन्य अज्ञात को नामजद किया है। उधर, देर शाम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि वह घटनास्थल पर हैं और जांच कर रहे हैं। इसी के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed