फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accused burnt while stealing railway wires, accomplice and shopkeeper arrested

Banda News: रेलवे के तार चोरी करते झुलसा आरोपी, साथी व दुकानदार गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 23 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accused burnt while stealing railway wires, accomplice and shopkeeper arrested
फोटो - 10 आरपीएफ की गिरफ्त में दो आरोपित। स्त्रोत : स्वयं
बांदा। आरपीएफ पुलिस ने रेलवे लाइन से की जा रही तार चोरी का खुलासा करते दो आरोपियों को दबोच लिया। जिसमें एक आरोपी तार काटते समय करंट की चपेट में आकर झुलस गया, जिसे उपचार के लिए देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे आरोपी व चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर आरपीएफ ने जेल भेज दिया। वहीं तीसरे आरोपी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

लोहिया पुल निवासी 19 वर्षीय अरसान व चमरौड़ी निवासी उसका साथी 20 वर्षीय दीपक रेलवे की एसएसपी लाइन से तांबा व एल्युमिनियम के तार काटकर चोरी कर रहे थे। उसी दौरान चोरी के प्रयास में अरसान को करंट लग गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा जबकि दीपक वहां से भाग निकला लेकिन आरपीएफ पुलिस ने दीपक को धर दबोचा और करंट से झुलसे अरसान को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन

दीपक ने रेलवे पुलिस को बताया कि चोरी किए गए तांबे के तार को जलाकर दुकानदार रामू ताम्रकार को बेचते हैं। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने खुटला निवासी रामू ताम्रकार की दुकान में छापा मारा जहां आधा किलो रेलवे का चोरी किया हुआ तार व तांबा मिला। जिसके बाद दुकानदार को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी ने बताया कि तीसरा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसका उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के डाॅक्टरों द्वारा अरसान को फिटनेस प्रमाणपत्र मिलने पर उसे भी मुकदमे में संबद्ध किया जाएगा। इस मौके पर उप-निरीक्षक अतुल कुमार, हेड कांस्टेबल शरुन राजभर, कांस्टेबल मोहम्मद वसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article