{"_id":"5f28519c8ebc3e2996260501","slug":"accused-arrested-lawyers-strike-ended-banda-news-knp5748824180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियुक्त गिरफ्तार, वकीलों की खत्म हुई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियुक्त गिरफ्तार, वकीलों की खत्म हुई हड़ताल
विज्ञापन
बांदा। अधिवक्ता अमितराज सिंह पर हमले के दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अधिवक्ता संघ ने हड़ताल खत्म कर दी। अधिवक्ता मंगलवार से अदालतों में काम करेंगे। उधर, पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
शहर के सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता अमितराज सिंह पर कुछ लोगों ने हमलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आरोपी पड़ोसी बताए गए हैं। नामजद तीन आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जिला अधिवक्ता संघ में सरगर्मियां शुरू हो गईं।
संघ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर शेष अभियुक्तों को भी गिरफ्तार करने की मांग की पर गिरफ्तारी नहीं हुई। इस पर अधिवक्ता संघ के आह्वान पर 3 जुलाई से अधिवक्ता बेमियादी हड़ताल पर चले गए। तीन दिन पूर्व जजी परिसर का मुख्य गेट बंद कर धरना और सभा की थी। पुलिस अधीक्षक ने अधिवक्ता संघ प्रतिनिधिमंडल को दो दिन के अंदर गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता (खादीवाला) और महासचिव कैलाश सिंह गौतम ने बताया कि 2 अगस्त को दोनों अभियुक्त शिवशंकर द्विवेदी और सत्यम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महासचिव ने बताया कि अब हड़ताल का कोई औचित्य नहीं है।
अब 4 अगस्त से सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य करेंगे। संघ ने इस आंदोलन में सहयोग और समर्थन के लिए हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट जिले के अधिवक्ता संघ सहित जिले के पैलानी, बबेरू, नरैनी और अतर्रा बार संघ के अधिवक्ताओं का आभार जताया।