फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accommodation not found even on DM's recommendation

डीएम की अनुशंसा पर भी नहीं मिला आवास

Tue, 15 Oct 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accommodation not found even on DM's recommendation
महोखर गांव में आत्महत्या करने वाले किसान का धराशाई हुआ मकान। - फोटो : BANDA
बांदा। डीएम के आदेश के बाद भी आत्महत्या करने वाले किसान की विधवा को प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास नहीं मिला, जबकि आवास के लिए आवेदन किए साल भर से अधिक हो गया है। इस बार हुई बारिश में उसका खंडहरनुमा कच्चा मकान भी ढह गया। अब विधवा और उसके बच्चों को सिर छिपाने का संकट आ गया है।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर बड़ोखर ब्लाक के महोखर गांव में इसी साल 5 जुलाई को कर्जदार किसान महेश शुक्ला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जाता कि वह बेटी कुमारी संध्या की कोचिंग की फीस जमा नहीं कर पाया था। इसी से क्षुब्ध होकर जान दी थी।
विज्ञापन

महेश का पुत्र राहुल शुक्ला और बेटी कुमारी संध्या बेरोजगार हैं। अब विधवा सीता बेटे के साथ मजदूरी कर रही है। किसान की आत्महत्या के बाद छपी खबरों पर कुछ दिन संगठनों और कुछ लोगों ने हमदर्दी जताई। हालांकि आर्थिक मदद सिर्फ कुछेक ने ही की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिराग फाउंडेशन की डॉ. शबाना रफीक और डॉ. सबीहा ने फाउंडेशन की सदस्यों के सहयोग से संध्या का दाखिल बांदा पैरामेडिकल में करा दिया है। वह नर्सिंग का कोर्स कर रही है। किसान की विधवा और बेटा गांव में ही रह रहे हैं। बारिश में मकान ढह जाने से इस परिवार के समक्ष सिर छिपाने का संकट आ खड़ा हुआ है। विधवा सीता ने बताया कि वर्ष 2016-17 में पीएम आवास योजना में आनलाइन आवेदन किया था। हार्ड कापी में डीएम हीरालाल ने निर्देश दिए थे, लेकिन आज तक आवास नहीं मिला।

अधिकारी को पता नहीं, सचिव से पूछेंगे
आत्महत्या करने वाले गरीब किसान की विधवा को आवेदन के एक वर्ष बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने की बाबत जिला परियोजना अधिकारी (डीआरडीए) आरपी मिश्रा का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। गांव के सचिव से पता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed