{"_id":"61b8df4941071c6fe90cfb7c","slug":"accidant-banda-news-knp6695549173","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से वृद्धा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। साथ में तीन अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गईं। चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगहनी गांव निवासी फूलमती (62) पत्नी ईश्वरी प्रसाद मंगलवार को सुबह पड़ोसी महिलाओं के साथ शौच गई थी। घर लौटते समय पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने फूलमती को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन उसे तिंदवारी पीएचसी से जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुत्र शिवभवन ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर दी है।