फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   accidant

सड़क हादसे में छात्र की मौत

Mon, 13 Dec 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
accidant
बांदा। शादी में शामिल होने गए स्नातक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मैरिज हॉल के सामने स्टेट हाईवे पर खून से लथपथ छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौारन उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में फिलहाल कुछ जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के बिवांर थानांतर्गत न्यूरिया गांव का मान सिंह (21) पुत्र प्रेमनारायण सिंह बांदा में स्वराज कालोनी में किराए का मकान लेकर पढ़ाई कर रहा था। प्राइवेट कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। कमरे में उसके साथ दोस्त भी रहता था। मान सिंह अपने रूम पार्टनर आशीष की मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने रविवार की रात चिल्ला रोड स्थित मैरिज हॉल गया था। देर रात उसे मैरिज हाल के बाहर खून से लथपथ अवस्था में पाया गया। आसपास के लोगों का कहना है कि कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

दोस्त आशीष ने बताया कि मान सिंह रेलवे ग्रुप-डी की 23 फरवरी को होने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहा था। चार माह पूर्व से उसके साथ रह रहा था। मान सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो भाई सूरत (गुजरात) में मजदूरी करते हैं। पिता गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed