फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Aarti on every Tuesday will be auspicious

हर मंगल को आरती से होगा केन घाट मंगलमय

Fri, 22 Nov 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Aarti on every Tuesday will be auspicious
Aarti on every Tuesday will be auspicious - फोटो : BANDA
बांदा। मंगलवार को केन नदी का नजारा पहली बार मंगलमय नजर आएगा। सूरज ढलते ही नदी के घाट आरती के दीपकों से जगमगा उठेंगे। चित्रकूट, वाराणसी और प्रयागराज की तर्ज पर आरती का यह आयोजन शुरू हो रहा है। हर मंगलवार को आरती होगी। शुक्रवार को डीएम हीरालाल ने नदी घाट पर तैयारियों का जायजा लिया। घाट की नावों को रंग रोगन से आकर्षक बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

केन नदी में रेलवे और हाइवे पुल के नजदीक हरदौली घाट में जल आरती की योजना डीएम हीरा लाल ने की है। 26 नवंबर मंगलवार को इसकी शुरूआत होगी। मौक ा मुआयने पर गए डीएम ने विकास प्राधिकरण अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाट पर आठ से दस जगह चमकदार पेंट से जल आरती स्थल लिखवाएं। मुआयने के समय मौजूद सेवानिवृत्त कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद को निर्देश दिया कि घाट पर 10 नावों को चित्रकूट की तर्ज पर पेंट से आकर्षक रंगरोगन कराएं। इसके लिए जहीर क्लब फंड से व्यवस्था करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जल आरती का मकसद जनसामान्य का रुझान नदी, झील, पोखर आदि की तरफ बढ़ाना हैं। उन्होंने बताया कि हर मंगलवार को तीन से चार महीने तक केन नदी तट पर जल आरती होगी। वह खुद भी इसमें शामिल होगें। पानी का संरक्षण जीवन के लिए जरूरी है। घाट निरीक्षण के समय एडीएम न्यायिक संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी कु. शारदा और स्वयं डा. एमडी शरीफ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed