फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Aanganbadi delaying notice to the Project Manager

आंगनबाड़ी में देरी पर परियोजना प्रबंधक को नोटिस

Thu, 08 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 08 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Aanganbadi delaying notice to the Project Manager

बांदा। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में सुस्ती और

विज्ञापन
लेटलतीफी पर मंडलायुक्त एल वेेंकटेश्वर लू ने महोबा के सीएंडडीएस परियोजना प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा आदि योजनाओं में 50 फीसदी से कम प्रगति पर प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगते हुए शासन को कार्रवाई के लिए लिखने का निर्देश दिया है।

बुधवार को मयूर भवन सभागार में आयुक्त ने बड़ी परियोजनाओं के निर्माण कार्य और अन्य प्रगतियों की समीक्षा की। कालिंजर किले में मेले के पहले सोलर लाइट का प्रस्ताव भेजने और पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। गुढ़ा के निकट निर्माणाधीन किला सड़क को मेले के पूर्व पूरा करने को कहा।

संयुक्त कृषि निदेशक को पोषण मिशन के गांवों मेें भ्रमण में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। चित्रकूट में विद्युतीकरण में ढिलाई पर पावर कारपोरेशन एमडी को पत्र भेजने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि बुंदेलखंड मंडल के सभी जिलों में स्वास्थ्य बाल विकास, पुष्टाहार आदि योजनाओं से पोषित बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed