{"_id":"66a5403e0d0ede32f1004634","slug":"a-young-man-throwing-garbage-from-the-roof-died-of-electric-shock-banda-news-c-212-1-bnd1005-113708-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छत से कूड़ा फेंक रहे युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छत से कूड़ा फेंक रहे युवक की करंट से मौत
विज्ञापन
बांदा। बारिश में छत की सफाई कर कूड़ा को फेंक रहा युवक 11 हजार बिजली लाइन के करंट की चपेट में आ गया। इससे वह छत से गिरकर गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जामा मस्जिद के सामने रहने वाले इमरान (35) शनिवार की देर शाम सात बजे करीब बारिश होने की वजह से छत की सफाई कर कूड़ा फेंकने के लिए छत की मुडेर में आया।
मुड़ेर के पास से 11 हजार बिजली लाइन गुजरी थी। बारिश की नमी की वजह से वह करंट की चपेट में आकर छत से नीचे गिर गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इमरान चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे।
शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, पीली कोठी उप खंड अधिकारी चंदन यादव ने बताया कि इमरान के मकान से 11 हजार लाइन करीब डेढ़ मीटर दूर है। छज्जा बढ़ाने की वजह से हादसा हुआ है। जांच कर मुआवजा दिलाया जाएगा।