फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man strangled a security guard in the trauma center

Banda News: ट्राॅमा सेंटर में युवक ने सिक्योरिटी गार्ड का गला दबाया

Sat, 24 Aug 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
A young man strangled a security guard in the trauma center
बांदा। ट्राॅमा सेंटर में एक युवक डॉक्टर की केबिन में जबरन घुसने लगा। वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने रोका तो उसने सिक्योरिटी गार्ड का गला दबोच लिया। रौब झाड़ते हुए अभद्रता की। बाद में युवक वहां से चला गया। सिक्योरिटी गार्ड ने लिखित सूचना जिला अस्पताल के सीएमएस से कर कार्रवाई की मांग की है। गार्ड ने कहा कि नगर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

घटना गुरुवार दोपहर की है। शहर के खुटला मोहल्ला रहुनिया निवासी आशीष रंजन त्रिपाठी सिक्योरिटी गार्ड है। गुरुवार को ड्यूटी ट्राॅमा सेंटर में संचालित इमरजेंसी में लगी थी। वह बारी-बारी से मरीजों को डॉ. विनीत सचान की केबिन में भेज रहा था। इसी दौरान एक युवक आया और जबरन डाॅक्टर की केबिन में घुसने लगा।
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोका तो युवक ने सीधे गर्दन दबोच ली। शोर होने की वजह से ट्रामा सेंटर में भीड़ लग गई। बाद में युवक अभद्रता करते हुए वहां से चला गया। सिक्योरिटी गार्ड ने सीएमएस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि अभद्रता करने वाले युवक का नाम धनंजय मिश्रा है। वह शहर का ही रहने वाला है। सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि नगर कोतवाली में तहरीर देकर वह रिपोर्ट दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसडी त्रिपाठी ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड आशीष रंजन त्रिपाठी शिकायती पत्र लेकर आया था। उन्होंने पूरा मामला सुना और दोनों पक्षों मेंसमझौता करा दिया। दोनों ही पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे से गलती मानी। अब रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जाएगी।


खद्दरधारी के संरक्षण में रहने की चर्चा
सिक्योरिटी गार्ड के मुताबिक गर्दन दबाकर अभद्रता करने वाला युवक एक खद्दरधारी के साथ अक्सर नजर आता है। बताया कि उसने युवक से दो मिनट रुकने की बात कही थी, इस पर उसने गर्दन दबोच ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed