{"_id":"083468e51a336c86b7258ec0dd718777","slug":"a-year-has-been-deserted-fishing-hat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से वीरान पड़ी है मत्स्य हाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल से वीरान पड़ी है मत्स्य हाट
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों की उदासीनता से एक साल पहले बनकर तैयार हुआ मत्स्य हाट वीरान पड़ा है। बिजली, पानी और जल निकास की सुविधा न होने से दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
वर्ष 2013-14 में पुराने विकलांग विद्यालय के पास 17 लाख रुपये की लागत से मत्स्य हाट का निर्माण कराया गया था। 10 दुकानें बनाने के बाद मत्स्य विभाग ने इसकी सुध नहीं ली। अब कुछ दुकानों के शटर खराब होने लगे हैं। हैंडपंप बोर और बिजली कनेक्शन न होने के साथ जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
नतीजा यह हुआ कि यहां मत्स्य व्यापार शुरू ही नहीं हो पाया और पड़ोसी यहां मवेशी बांधने लगे। उधर, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. डीएन पांडेय के मुताबिक कार्यदायी संस्था को अभी 1.70 लाख और आवंटित किया जाना है। हस्तांतरण के बाद वह यह दुकानें नगर पालिका को सौंप देंगे। इसका किराया भी नगर पालिका वसूल करेगी।
विज्ञापन