{"_id":"6984d87be2ed8fc9ea0977a2","slug":"a-woman-found-in-a-state-of-panic-is-being-helped-and-the-police-are-trying-to-reunite-her-with-her-family-banda-news-c-212-1-bnd1018-140446-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दहशत में मिली महिला को सहारा, परिजनों से मिलाने के प्रयास में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दहशत में मिली महिला को सहारा, परिजनों से मिलाने के प्रयास में जुटी पुलिस
Thu, 05 Feb 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 9 बांदा की आरती के साथ ग्वालियर में खाना खाते एमपी पुलिस के इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ बगोल
- फोटो : 1
बांदा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक असहाय महिला की मदद की। एक महिला के दोनों हाथ बंधे थे और वह दहशत में रोती हुई मिली थी। सूचना मिलते ही टाउन इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ बगोली, महिला सिपाही गिरजा सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिला को भरोसा दिलाया और उसके बंधे हाथ सावधानी से खोले।
महिला ने अपना नाम आरती बताया और खुद को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की निवासी बताया। उसने बताया कि वह लंबे समय से भूखी है। इंस्पेक्टर बगोली ने खुद महिला के साथ खाना खाकर उसका विश्वास जीता। महिला की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर उसे ग्वालियर के मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
महिला को उसके परिवार से मिलाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में डीएसपी संतोष पटेल ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए महिला का वीडियो साझा किया है, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंच सके। इंस्पेक्टर बगोली ने बताया कि महिला केवल अपना नाम और जिला ही बता पा रही है। उन्होंने बांदा में रहने वाले उसके परिजनों से ग्वालियर आकर उसे ले जाने की अपील की है।