{"_id":"a2bc2281d2fb57a9f665a63b6f5df139","slug":"a-win-by-beating-abiaisi-goyra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीआईसी-ए ने गोयरा को हराकर जीती शील्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीआईसी-ए ने गोयरा को हराकर जीती शील्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रधर द्विवेदी की
विज्ञापन
स्मृति में मंडल स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में मेजबान एबीआईसी-ए टीम ने
गोयरा-ए को हराकर चैंपियनशिप जीत ली। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी
पुरस्कृत हुए।
गुरुवार को आदर्श बजरंग इंटर कालेज (एबीआईसी) मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व एमएलसी युवराज सिंह ने किया। पहले मैच में गोयरा ने लोहरा टीम को 25-6, 25-6 से हराया।
अन्य मुकाबलों में गोयरा-बी ने बिसंडा को 25-11 व 25-16, एबीआईसी-बी ने खैराडा को 25-13 व 25-12, गोयरा-ए ने स्वराज क्लब (गोयरा) को 25-16 व 25-21, परछा ने बड़ागांव को 25-20 व 25-15 और एबीआईसी-ए ने गोयरा-बी को 25-18 व 25-9 से पराजित किया।
सेमीफाइनल में गोयरा-ए ने एबीआईसी-बी को 25-12, 25-15 और एबीआईसी-ए ने परछा टीम को 25-15, 25-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में गोयरा-ए को 3-0 सेटों से पराजित कर मेजबान एबीआईसी-ए विजेता बनी।
इसके पूर्व रमेश पाल की टीम ने दीवारी नृत्य पेश किया। उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी ने समापन की घोषणा की। निर्णायक गजराज सिंह, नंदलाल सिंह, धर्मपाल सिंह व कमेंटेटर दिनेश प्रसाद, सुभाषचंद्र शुक्ला, सुरेंद्र मस्ताना रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह, प्रभारी डीआईओएस संतोष कुमार देव पांडेय, प्राचार्य नंदलाल शुक्ल, प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार पांडेय, प्रद्युम्न दुबे लालू, सबल सिंह, प्रभाकर अवस्थी, शिव कुमार गुप्ता, रणवीर सिंह ने किया।