{"_id":"668706c2d9c2b98cb5068f96","slug":"a-tree-caught-fire-due-to-ht-line-power-supply-disrupted-in-many-areas-banda-news-c-212-1-bnd1003-112668-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एचटी लाइन से पेड़ में लगी आग, कई मोहल्लों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एचटी लाइन से पेड़ में लगी आग, कई मोहल्लों की बिजली गुल
विज्ञापन
बांदा। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की नींद उड़ा दी है। जंगल दफ्तर के पास कालूकुआं रोड में एचटी लाइन से इमली के पेड़ में आग लग गई। इससे कालूकुआं सहित कई मोहल्लों के लोग घंटों में अंधेरे में परेशान रहे। वहीं भूरागढ़ फीडर में रात ही नहीं दिन में भी बिजली की आंख मिचौली ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में बाबूलाल चौराहे के पास ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण अलीगंज फीडर बंद रहा और लोग बिजली को तरसते रहे।
जनपद में कभी बादल व बूंदाबादी तो कभी धूप के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। वहीं बिजली कटौती ने लोगों का चैन-सुकून छीन लिया है। बिजली विभाग की ओर से कई मोहल्लों में केबल बदलने का भी काम किया जा रहा है। इससे आठ-आठ घंटे की रोस्टिंग की जा रही है। बाबूलाल चौराहे में एचडीएफसी बैंक के पास रात सवा दो बजे ट्रांसफार्मर का जंपर उड़ गया। इससे गूलरनाका, बाबूलाल चौराहा व आसपास के कई मोहल्लों के लोग बिना बिजली गर्मी में सो नहीं सके। सुबह करीब साढ़े सात बजे बिजली कर्मी पहुंचे और ट्रांसफार्मर का फ्यूज बांधा। इसके बाद करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। उधर, भूरागढ़ फीडर में बिजली कटौती से लोग दिन भर परेशान रहे। बिजली की आवाजाही लगी रही।
छोटीबाजार, कटरा, क्योटरा, मढि़यानाका, खुटला में लोग बिजली की आंख मिचौली से बेहाल रहे। दोपहर ढाई बजे महेश्वरी देवी मंदिर के पास बिजली के तारों में आग लग गई। इससे महेश्वरी देवी फीडर बंद कर दिया गया। यहां करीब पांच बजे तक व्यवसायी व अन्य लोग बिजली को लेकर परेशान रहे। इसी तरह कालूकुआं, बिजली खेड़ा, शंकर नगर में रात भर लोग बिजली न आने से परेशान रहे।
विज्ञापन
मोहल्ले के अरविंद शर्मा ने बताया कि बुधवार को भी पूरी दिन लाइट नहीं ही। रात में भी बिना बिजली सो नहीं पाए। बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करने बताया कि जंगल दफ्तर के पास एचटी लाइन से इमली के पेड़ में शाम आठ बजे आग लग गई। इससे देर रात आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वहीं रात में टेलीफोन टावर भी बंद रहा। लोग अधिकारियों को फोन घनघनाते रहे, पर किसी ने फोन नहीं उठाया। कटरा में डाक्टर भार्गव की गली में एक फेस न होने से रात में लोग गर्मी से बचने को बेचैन बाहर टहलते रहे।
वर्जन-
-बाबूलाल चौराहे व महेश्वरी देवी के पास ट्रांसफार्मर व तारों में गड़बड़ी की वजह से दिन में शटडाउन लिया गया था। कर्मचारियों को भेजकर तत्काल बिजली दुरुस्त कराई गई है। -चंदन यादव, उप खंड अधिकारी, पीलीकोठी उप केंद्र, बांदा।