फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A population of two lakhs is getting water for just one hour

Banda News: दो लाख की आबादी को मिल रहा सिर्फ एक घंटा पानी

Fri, 11 Oct 2024 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
A population of two lakhs is getting water for just one hour
बांदा। शहर की दो लाख आबादी को पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से करने का दावा हवाई साबित हो रहा है। शहर में पेयजल के लिए 27 नलकूप और 34 कुआं पंप संचालित हो रहे हैं, लेकिन एक ऑपरेटर पर तीन-तीन नलकूपों का जिम्मा है।
विज्ञापन

ऐसे में पेयजल आपूर्ति निर्धारित समय तक नहीं हो पाती। जल संस्थान में करीब डेढ़ दशक से कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई है।
नगर पालिका बांदा क्षेत्र की आबादी में लगातार इजाफा हो रहा है, पर संसाधन और मैनपावर घटते जा रहे हैं। शासन नगर क्षेत्रों में अमृत मिशन के तहत करोड़ों रुपये की योजना को अमलीजामा पहना रहा है, पर अभी मौजूदा समय में पेयजल आपूर्ति की स्थिति संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन

शहर में रोजाना करीब 26 एमएलडी (डेली मिलियन लीटर) पानी की जरूरत पड़ती है। इसमें से 19 एमएलडी पानी ही नसीब होता है। यह पानी नलकूपों व इंटेकवेल के जरिए लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में करीब 32 राजकीय नलकूप हैं। इनमें 27 चालू हालत में हैं। जबकि पांच आंशिक रूप से खराब पड़े हैं। इसके अलावा 34 कुओं में पंप लगाकर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। कुएं खाली होने पर नदी से पाइप लाइन के जरिए इनमें पानी भरा जाता है, तब चालू हो पाते हैं। प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed