फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A patient suffering from diarrhea died, 18 more admitted

Banda News: डायरिया से पीड़ित मरीज ने तोड़ा दम, 18 और भर्ती

Wed, 30 Apr 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
A patient suffering from diarrhea died, 18 more admitted
मासूम सृष्टि को गोद में लिए बेंच में बैठीं उसकी बुआ और चढ़ती बोतल। - फोटो : संवाद
बांदा। शहर के छोटी बाजार निवासी प्रकाश सोनी (56) की बुधवार को डायरिया से जिला अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें पड़ोसियों ने मंगलवार की सुबह भर्ती कराया था। इस सीजन की यह तीसरी मौत है। उधर, उल्टी दस्त, पेट दर्द से परेशान 18 मरीजों को और जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। यहां सभी बेड फुल होने पर मरीजों बेंच पर इलाज करना पड़ा। मां बच्चों को गोद में लिए बोतल लगवाए दिखीं।
विज्ञापन

गर्मी के कारण का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में हर दिन 30 से 35 मरीज डायरिया के भर्ती कराए जा रहे हैं। बुधवार को छोटी बाजार के प्रकाश सोनी की डायरिया के चलते मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखाया गया है। प्रकाश के परिजन नहीं आ सके थे। पड़ोसियों ने भर्ती कराया था।
विज्ञापन

डायरिया से पीड़ित छोटी बाजार निवासी माया देवी (70), बाकरगंज मोहल्ले की संगीता (32), गुरेह की सुनैना (30), खुरहंड की अनाया (6), पचनेही की स्नेहा (18), बसहरी गांव के भारत (9), जमालपुर के मिथलेश (42), महोखर की सुमनकली (38), बाकरगंज की पीहू (6), तिंदवारी की शबनम (26), महुवा की मंजू (45), मर्दननाका की मदीना (37), शांतिनगर के दिनेश (2), कटरा की महजबीं (32), गुरेह के द्वारिका (32), बलखंडी नाका की सृष्टि (तीन), लुकतरा की रानी देवी (45) को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शरीर में न होने दें पानी की कमी
जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि शरीर का तापमान बढ़ने और पानी की कमी होने से डायरिया पनप रहा है। इससे बचने के लिए शरीर में पानी की कमी को न होने दें। घर में ओआरएस का घोल तैयार रखें। दिन में तीन से चार बार दस्त होने पर डॉक्टर को दिखाएं। धूप में निकले तो सूती कपड़ा कान व सिर में लपेटकर निकले।



गोद में लेकर चढ़वा रहीं बोतल

-तीन साल की सृष्टि का इलाज कराने आईं उसकी मां केशू अवस्थी ने बताया कि उनकी बच्ची को डायरिया की शिकायत है। ट्राॅमा सेंटर में बेड न मिलने पर बेंच में गोद में लेकर बोतल चढ़वानी पड़ रही है।



बेंच पर करा रहीं इलाज

लुकतरा गांव से आईं रानी ने बताया कि उन्हें पेट दर्द की शिकायत है। बुधवार को ट्राॅमा सेंटर आईं तो उन्हें बेड नहीं मिला। वह बेंच पर लेटकर इलाज करा रही है। अगर बरामदे में बेड डलवा दिए जाएं तो मरीज को आराम मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed