फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A magisterial inquiry into the allocation of housing starts Indira ingestion

अतर्रा ग्रामीण में इंदिरा आवासों के आवंटन में घूस की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू

Fri, 20 Feb 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 20 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
A magisterial inquiry into the allocation of housing starts Indira ingestion

अतर्रा ग्रामीण में इंदिरा आवासों के आवंटन में वसूली गई घूस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार से गांव में लाभार्थियों के बयान कलमबंद किया। जांच रिपोर्ट दो दिन के अंदर शासन को भेजी जानी है। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री तक की गई थी।

विज्ञापन


अतर्रा ग्रामीण में 289 इंदिरा आवास आवंटित किए गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान और संबंधित विभागीय कर्मियों की मिली भगत से आवंटन के नाम पर हरेक लाभार्थी से 15 हजार रुपये वसूले गए। स्वयंसेवी संगठन चिंगारी ने पिछले माह इसके खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन


उधर, विद्याधाम समिति के मंत्री राजाभइया ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जांच की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत रंग लाई और मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। एसडीएम के साथ नायब तहसीलदार अतर्रा, कानूनगो और कई लेखपालों की टीम ने इंदिरा आवास लाभार्थियों के घर-घर जाकर उनसे बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार के अलावा शुक्रवार को भी यह जांच चलती रही। जांच टीम ने अतर्रा ग्रामीण के चिमनी पुरवा, कठैला पुरवा, सुरजा पुरवा, भुजियारी पुरवा, भोड़ा का पुरवा में भी जाकर जांच की। चिंगारी संगठन ने चेतावनी दी है कि 24 फरवरी तक जांच करके दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नही की गई तो 25 फरवरी से सत्याग्रह आंदोलन शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed