{"_id":"6660b20d0a3e91ff4904ec34","slug":"a-farmer-upset-over-losing-his-land-in-consolidation-committed-suicide-by-hanging-himself-banda-news-c-212-1-sknp1006-111430-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चकबंदी में जमीन जाने से परेशान किसान ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चकबंदी में जमीन जाने से परेशान किसान ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
बांदा। चकबंदी में चार बीघा जमीन जाने से परेशान किसान ने नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।
जसपुरा थाना क्षेत्र के खप्टिहा खुर्द गांव निवासी महाबली निषाद (46) ने रात में किसी समय अपने खेत में रस्सी से फंदा लगा लिया। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। छोटे भाई जगन्नाथ व बहन सत्यभामा ने बताया कि गांव में चकबंदी चल रही है। चकबंदी में उनकी चार बीघा जमीन भी चली गई थी, जिससे वह परेशान रहता था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
महाबली के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पुत्र सूरत और नागपुर में रहकर कमाते हैं। जसपुरा इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि परिजन चकबंदी में खेती जाने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।