फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A farmer returning from bank after withdrawing money drowned in a drain, his body was found in the morning

Chitrakoot News: बैंक से रुपये निकालकर लौट रहा किसान नाले में डूबा, सुबह मिला शव

Thu, 07 Aug 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 07 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
A farmer returning from bank after withdrawing money drowned in a drain, his body was found in the morning
रक्षपाल राजपूत - फोटो : परिजन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के गेडुवा नाला में बैंक से रुपये निकाल कर लौट रहे एक किसान बुधवार की शाम को डूब गया। करीब 10 घंटे बाद गुरुवार की सुबह किसान का शव नाला में उतराता हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सालिकपुर निवासी माता प्रसाद ने बताया कि उसके पिता रक्षपाल राजपूत (77) बुधवार की दोपहर को बछरन मोड पर स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में पीएम किसान सम्मान निधि का आया रुपये निकालने गए थे। शाम तक घर नहीं आए तो वहां जाकर खोजबीन शुरु की। बैंक के बाहर पता चला कि यहां से चले गए हैं। बताया कि गांव से लेकर रास्ते में खोजबीन शुरु की लेकिन रात भर कोई पता नहीं चला, कुछ लोग नाला किनारे बैठे रहे।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे नाला में उतराता हुआ शव मिला। पानी से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। उसके तीन बेटे माताबदल, छोट्टन, माताप्रसाद व एक बेटी है। थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी ने बताया कि परिजनों ने नाला में डूबने से मौत होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed