फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A farmer died after falling from a tractor and getting stuck in a rotavator

Banda News: ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर में फंसे किसान की मौत

Sat, 04 Jan 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A farmer died after falling from a tractor and getting stuck in a rotavator
बबेरू। ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर खेत की जोताई कर रहा किसान ठंड की चपेट में आ गया। चलते ट्रैक्टर से बेहोश होकर गिरने से वह रोटावेटर में फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर भी बंद होकर वहीं पर रुक गया। मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव निवासी उपेंद्र सिंह (32) ट्रैक्टर लेकर बृहस्पतिवार की शाम खेत की जोताई कर रहा था। ठंड का असर होने पर वह अचेत होकर चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और रोटावेटर में फंस गया।
विज्ञापन

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान मौके पर कोई नहीं था। देर शाम जब किसान घर नहीं लौटा तो परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। छोटा भाई जितेंद्र खेत पहुंचा तो उपेंद्र मृत हालत में रोटावेटर में फंसा पड़ा मिला।
विज्ञापन

खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान विजयपाल ने बताया कि वह नौ बीघा का काश्तकार था। अपने पीछे वह एक बच्ची और पत्नी कल्पना छोड़ गया है। लगभग तीन वर्ष पूर्व युवक की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed