फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A child died after his safai got stuck in the pulley of a thresher.

Banda News: थ्रेशर की पुली में साफी फंसने से बालक की मौत

Sat, 14 Mar 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 14 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A child died after his safai got stuck in the pulley of a thresher.
तिंदवारी। थानाक्षेत्र के गरौंती गांव में बुधवार की शाम थ्रेशर मशीन की पुली में फंसकर मासूम की मौत हो गई। मृतक के मामा गोरेलाल ने बताया कि नरैनी थानाक्षेत्र के दिवली गांव निवासी 12 वर्षीय भांजा ध्रुव यादव एक माह से गांव में रह रहा था। बुधवार की शाम ध्रुव अपनी मौसी के साथ खेत पर खाना देने आया था।
विज्ञापन

यहां पर वह खेत में मटर की बालियां बीनते-बीनते थ्रेशर के पास पहुंच गया। उसके गले में पड़ी साफी हवा के कारण थ्रेशर की पुली में लिपट गई। ट्रैक्टर बंद करते-करते घटना हो गई। बताया कि मृतक के माता-पिता सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed