{"_id":"681a650825371b592c0dfc8b","slug":"a-car-full-of-baraatis-overturned-in-a-ditch-the-grooms-niece-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-126110-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बरातियों से भरी कार खाई में पलटी, दूल्हे की भतीजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बरातियों से भरी कार खाई में पलटी, दूल्हे की भतीजी की मौत
विज्ञापन
बांदा। दूल्हे समेत बरातियों से भरी कार चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के आगे कालेश्वर बाबा स्थान के पास डंप बालू से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में दूल्हे की भतीजी की मौत हो गई। दूल्हा समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां से एक को कानपुर रेफर किया गया है। उधर, दूल्हा प्राथमिक उपचार कराकर शादी में पहुंच गया। वहां सादगी से सभी रस्में अदा की गईं। हादसे में कार चालक की लापरवाही सामने आई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी शांति ने बताया कि उनके भतीजे शिवम रैदास (25) की शादी हमीरपुर जनपद के पचखुरा भावनिया गांव में होनी थी। सोमवार की देर शाम साढ़े सात बजे के करीब बरात गांव से निकली थी। गांव की ही एक कार में दूल्हा शिवम, उसकी भतीजी प्रियंका (18), चचेरी बहन मालती (32), फुफेरी बहन संगीता (18), फूफा कमतू (50) व जीजा अजीत (30) सवार होकर जा रहे थे। कार को गांव का ही बिल्लू चला रहा था। रास्ते में रात नौ बजे करीब चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के आगे कालेश्वर बाबा स्थान पर डंप बालू से अचानक कार अनियंत्रित होकर टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में सभी सवार छह लोग गंभीर घायल हो गए।
सूचना मिलने पर चिल्ला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। मालती की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। शेष सभी घायलों का इलाज किया गया। कार चालक बिल्लू मौके से भाग निकला है। प्रियंका के पिता कल्लू रैदास राजमिस्त्री हैं। प्रियंका पांच बहन एक भाई में सबसे बड़ी थी। घर में मां लक्ष्मी हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कार सवारों की बात मान लेता चालक तो शायद नहीं होता हादसा
घायलों के मुताबिक कार चालक बिल्लू रास्ते में एक हाथ से मोबाइल पकड़कर किसी से बात कर रहा था और एक हाथ से स्टीयरिंग पकड़े था। कार चालक नशे में भी था। प्रियंका और संगीता ने कार चालक को सही से कार चलाने के लिए टोका भी था, फिर भी वह लापरवाही से कार चलाता रहा। उन्होंने कार से उतर जाने की बात भी कही, लेकिन कार चालक ने उन्हें नहीं उतारा और यह हादसा हो गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मंगलवार को सुबह दूल्हे ने हमीरपुर पहुंचकर शादी की रस्म अदा की
दूल्हे शिवम की चाची शांति ने बताया कि रात में ही उन्होंने लड़की पक्ष को हादसे की सूचना दे दी थी। रात में दूल्हे शिवम का इलाज कराया गया। मंगलवार को सुबह लड़की पक्ष के यहां दूल्हा पहुंचा और सादगी के साथ रस्में अदा की गई। दोपहर बाद वह प्रियंका के पोस्टमार्टम में भी रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचा था।
वर्जन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बरातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी है, इसमें सवार दूल्हे की भतीजी की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज कराया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया कार चालक की लापरवाही सामने आई है। जांच की जा रही है।
-राजीव प्रताप सिंह,सीओ सिटी, बांदा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मु्शर्रफ खां