{"_id":"654299d6e7986ef5eb036e78","slug":"a-car-crushed-a-woman-sleeping-outside-her-hut-banda-news-c-212-1-ori1004-4042-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: झोपड़ी के बाहर सो रही महिला को कार ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: झोपड़ी के बाहर सो रही महिला को कार ने रौंदा
Thu, 02 Nov 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी। अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बनी झोपड़ी के बाहर सो रही महिला को रौंदा दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। आरोप है कि कार सवार तीनों युवक शराब के नशे में धुत थे। कार को थाने में खड़ा किया गया है।
कस्बे के सिकंदरपुर मोहल्ला में एक स्कूल के पास नेशनल हाईवे किनारे करीब दस वर्षों से झोपड़ी डाल कर जीवन यापन कर रहे घुमंतू परिवार की महिला रानू (55) झोपड़ी के बाहर चारपाई डालकर सो रही थी। मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार कार ने हवा भरने वाले टैंकर को टक्कर मारते हुए चारपाई में सो रही रानू को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को पीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। और कार को थाने में खड़ा किया है। पुलिस ने तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।
मृतका रानू की बेटी रोशनी ने बताया कि उनके भाई और पिता बबेरू रिश्तेदारी में गए थे। रोशनी व उसकी मां रानू चारपाई में सो रहीं थीं। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
रोशनी ने यह भी बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, सभी शराब के नशे धुत थे। मृतका रानू पति लल्लू के साथ लोहे के हसिया, खुरपी, हथौड़ा आदि बना कर कस्बे व गांवों में बेंचतीं थी, उसके चार बेटे व चार बेटियां हैं। तीन बेटी व एक बेटे की शादी हो चुकी है।
थाना प्रभारी कौशल सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से महिला की मौत हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कार को थाने में खड़ा किया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।