फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सड़कों पर फूटा महंगाई-एफडीआई का गुस्सा

सड़कों पर फूटा महंगाई-एफडीआई का गुस्सा

Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। महंगाई और एफडीआई का गुस्सा सड़कों पर जमकर फूटा। जगह-जगह प्रधानमंत्री के प्रतीकात्मक पुतले जलाए गए। बाजार और कारोबार पूरी तरह बंद रहा। दस करोड़ रुपए से ज्यादा कारोबार प्रभावित रहा। प्रदेश में सत्तारूढ़ दल सपा के साथ भाजपा, जनता दल (यू), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, उद्योग व्यापार मंडल और अधिवक्ता संघ भी ताकत से जुटे। बांदा में कानपुर-झांसी पैसेंजर और अतर्रा में चंबल एक्सप्रेस रोकी गईं।
विज्ञापन

देशव्यापी आंदोलन में ‘बांदा बंद’ भी कारगर रहा। उद्योग व्यापार मंडल का जत्था सुबह से ही जुलूस की शक्ल में मुख्य बाजार पर निकल पड़ा। प्रधानमंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और उसे फूंका। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर महंगाई और एफडीआई का विरोध किया। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त, संगठन मंत्री वैश्य राजकुमार राज, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, मनोज जैन, राकेश गुप्ता दद्दू, लल्लू खां, वहीद भाई, शंकरबाबू गुप्ता, अंसार सिद्दीकी, नईम नेता, प्रदीप कुमार गुप्ता, संतोष गुप्त अनशनकारी, प्रभा गुप्ता, जागृति वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी की अगुवाई में केंद्र और कांग्रेस विरोधी नारों के बीच सुबह से दोपहर तक शहर में जुलूस घूमता रहा। रेलवे स्टेशन पर कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर को आधे घंटे तक रोके रखा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तमाशाई बने रहे। रेलवे परिसर में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस विधायक विवेक कुमार सिंह के आवास पर गेट में धरना दिया। राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद, अमिता वाजपेयी, इमत्याज खां, बीपी यादव, राजेंद्र यादव, सत्येंद्र गुप्ता, हसन सिद्दीकी, विवेकबिंदु तिवारी, फूल मिश्रा, एएस नोमानी, अनूप पांडेय, बृजभूषण यादव, भूपत यादव, पतिराखन निषाद, पीयूष गुप्ता, मनोज वर्मा, रामपाल प्रजापति, अशोक सिंह, मोहम्मद हनीफ, अवध बिहारी, महेंद्र यादव, कुदरत उल्ला, आत्मराम, प्रदीप जड़िया, अखिलेश शिवहरे, दिनेश शर्मा, इंद्रप्रकाश इंदू, दिनेश बोस इत्यादि शामिल रहे। सपा छात्र सभा ने अर्धनग्न होकर भीख मांगी। विनय सिंह शानू, गौरव चंदेल, निर्भय मोंटी आदि शामिल रहे। लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह, मोहन साहू, समीर तिवारी, पंचू यादव, सैय्यद इमरान अली, अभिलाष आदि ने इनकम टैक्स आफिस में ताला डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने भी जुलूस निकालकर विरोध जताया। प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति से केंद्र सरकार बर्खास्त करने की मांग की। राजेश द्विवेदी, प्रभाकर अवस्थी, जगराम सिंह, राजकुमार शिवहरे, बालमुकुंद शुक्ला, मंजूर खां, धीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह, चेयरमैन विनोद जैन, रामप्रसाद सोनी, मुदित शर्मा, कल्लू राजपूत इत्यादि शामिल रहे। विद्यार्थी परिषद ने जेएन डिग्री कालेज के समक्ष प्रदर्शन किया और केंद्र विरोधी नारे लगाए। जिला संयोजक राम त्रिपाठी, नगर मंत्री पंकज यादव सहित रामराज पंडित, युवराज तिवारी, अरुण कुमार, रामबाबू गुप्ता, कुलदीप सिंह, हिमांशु शर्मा इत्यादि शामिल रहे।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रपति को नौ सूत्री ज्ञापन भेजा। डीजल की बढ़ी दर वापस लेने, एफडीआई खत्म करने की मांगे प्रमुख रहीं। विद्यानंद शुक्ल, रामचंद्र सरस, मदनमोहन शर्मा, सधारीलाल, वहदत उल्ला, अच्छे अली, रामप्रसाद प्रजापति, जयकरन प्रजापति, बिहारीलाल, अजय सिंह शामिल रहे। बुंदेलखंड जन अधिकार मूवमेंट जिलाध्यक्ष संतोष कुमार कुशवाहा सहित कार्यकर्ताओं ने नगर में घूमकर बाजार बंदी का समर्थन किया। जनता दल (यू) अध्यक्ष बृजनेश सिंह भी अपने जत्थे के साथ झंडे लेकर नगर में भ्रमण में करते रहे। जेएन कालेज के छात्रों ने महाविद्यालय में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। विनय सिंह शानू, फरीद, गौरव शुक्ला, अंकित निगम आदि छात्र शामिल रहे।
बबेरू। आम चौराहे पर सभा हुई। केंद्र को कोसा गया। भाजपा नेता अजय सिंह पटेल, चंद्रपाल कुशवाहा, वीरेंद्र गुप्ता, विनय तिवारी, संतोषनंदन गौतम, रामनरेश मिश्र, पंकज द्विवेदी, लालजी कचेर इत्यादि शामिल रहे। एसडीएम को ज्ञापन दिया। सपा नेता दिलीप सोनी की अगुवाई में जुलूस और सभा हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। उधर, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष केके महंत समेत नीलेश गुप्त, कृष्ण कुमार, अमित, राजकुमार ने एसडीएम को ज्ञापन दिया।
अतर्रा। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्त की अगुवाई में सपाइयों ने चंबल एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन को देर तक रोके रखा। एसडीएम एके पुष्कर और सीओ केसी सिंह ने समझाया-बुझाया। डा.मधुसूदन कुशवाहा, रामनिहोर निषाद, जगहमोहन यादव, केडी पटेल, अवधेश सिंह, सुनील तिवारी, सुरेश गुप्ता, संजय साहू, नवलकिशोर शिवहरे, अमर सिंह राठौर आदि शामिल रहे। बाजार बंद रहा। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा जाटव के नेतृत्व में चौराहे पर चूल्हे में रोटी बनाकर विरोध जताया गया। भाजपा नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर केंद्र सरकार बर्खास्त करने की मांग की। पुरुषोत्तम पांडेय, संजय सिंह, दिनेश गुप्ता, रमेश शर्मा, द्वारिका प्रसाद लखेरा, शिवमोहन गुप्ता शामिल रहे। उद्योग व्यापार मंडल की टीम संजय सिंह के नेतृत्व में घूमती रही। उमाशंकर गुप्त, संतोष शामिल रहे। उप डाकघर में सपाइयों ने ताला डाल दिया। ब्राह्मण सभा प्रदेश सचिव आशीष गौतम के नेतृत्व में भी डाकघर में ताला डाला गया।
नरैनी। भाजपा और सपा ने बाजार बंद कराया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। भाजपा के मृगेंद्र कुमार चतुर्वेदी व अशोक कुमार कुशवाहा घूमते रहे। सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ जत्थे के साथ दुकानें बंद कराते रहें।
कमासिन। सपा नेता रामभवन चंद्रवंशी की अगुवाई में जुलूस निकला। रामानुज यादव, अवधेश यादव, भरतलाल, देवेंद्र कुमार सिंह, विनोद, ज्ञान शामिल रहे।
तिंदवारी। व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्त व कैलाशचंद्र शिवहरे की अगुवाई में जुलूस निकाला और बाजार बंद कराया। बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
खप्टिहाकलां। भाजपा नेता प्रेमनारायण शुक्ल के नेतृत्व में जुलूस निकला। पीएम का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवशंकर तिवारी, देवीदयाल सिंह उपस्थित रहे।
ओरन। सपा नगर अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता और भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र तिवारी सहित अशोक चौरसिया शामिल रहे। पीएम का पुतला फूंका। खुरहंड मे बंद सफल रहा।

करतल। सपा नेता आमना खातून, रामकिशोर सिंह, लखन पटेल, अशरफ, आरके सिंह राजपूत, कल्ली आदि सहित सपाइयों ने जुलूस निकाला। पूरी बाजार बंद रही। हालांकि नहरी में बंद का असर नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed