{"_id":"76809","slug":"Banda-76809-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणय सूत्र में बंधे 43 जोड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणय सूत्र में बंधे 43 जोड़े
Banda
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा। आदर्श रविदास समाज सामूहिक विवाह समिति के तत्वाधान में रविवार को मंडी समिति परिसर में 43 जोडे़ एक-दूसरे के जीवनसाथी बन गए। जयमाल के साथ विवाह की अन्य रस्में एक साथ निभाई गईं। बाराती और जनाती के रूप में बड़ी संख्या में वर-वधू पक्ष के लोग शामिल रहे। समिति की ओर से वर-वधू को उपहार भेंट किए गए।
आदर्श सामूहिक विवाह बौद्ध धर्म की रस्मों से कराया गया। भंते आचार्य भिक्षु धम्म बोधि (अतर्रा), सहयोगी आचार्य धम्ममित (चित्रकूट), धम्मानंद नगनेधी, भंते नागरतन (चौरा पहाड़ी) आदि ने 43 दंपत्तियों को अलग-अलग मंडपों में कलश रखवाकर पिता ने कन्या को वर के हाथों समर्पित किया। वर के पिता ने वधू ग्रहण की रस्म पूरी कीं। वर-वधू के पिता द्वारा प्रतिज्ञा करवाकर भगवान बुद्ध व संत रविदास में श्रद्धा रखने को कहा।
कमेटी अध्यक्ष रामपाल वर्मा, महामंत्री रामऔतार पंकज, उपाध्यक्ष श्रीराम वर्मा, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद अंबेडकर, संरक्षक रामकिशोर वर्मा, मसौनी प्रधान तुफैल अहमद व जमवारा के नफीस अहमद आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
इस मौके पर बसपा नेता जगदीश पांडेय समेत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खाने-पीने के व्यवस्था संभाली। कमेटी की ओर से वधू को उपहार के रूप में साड़ी, घड़ी, मंगलसूत्र व पांच-पांच बर्तन भेंट किए। थानाध्यक्ष आरबी सिंह पुलिस बल के साथ व्यवस्था संभाले रहे।