फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   अरबई और शिव गांव पहुंचे किसान यूनियन नेता

अरबई और शिव गांव पहुंचे किसान यूनियन नेता

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। हाल ही में अरबई और शिव गांवों में दो किसानों के आत्महत्या कर लिए जाने के बाद रविवार को इन गांवों में भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने भ्रमण किया। मृतकों के परिजनों से मिलकर उनके हालात देखे और हमदर्दी जताई।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय किसान समन्वय समिति सदस्य डा.साहबलाल शुक्ला ने बताया कि किसान परिवारों की हालत बहुत दयनीय है। उनकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। किसान परिवार तंगहाली और बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं। कर्ज का बोझ लदा है। बीते छह वर्षाें से दैवीय अपदाओं और सूखा ने उनकी कमर तोड़ दी है। प्रतिनिधि मंडल को अपनी बदहाली बताते हुए पीड़ित किसान परिवारों की आंखाें में आंसू आ गए। बेटियाें की शादी की फिक्र उन्हें सता रही है। किसान नेताओं ने इन परिवारों को भरोसा दिलाया कि उनकी आर्थिक मदद की जाएगी। शिव ग्राम प्रधान से मिलकर उजड़े परिवार की मदद का अनुरोध किया। प्रधान ने मदद का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित शमशाद भाई (अध्यक्ष हथौरा), गुलाम चाचा, कृष्णमोहन तिवारी, श्रीराम तिवारी, रामबली द्विवेदी, शिवसागर सहित यूनियन कार्यकर्ता और किसान शामिल थे। उधर, प्रदेश अध्यक्ष डा. शुक्ल ने मानवाधिकार आयोग उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर हमीरपुर जनपद के ग्योड़ी गांव निवासी भीम सिंह और पलका के बारेलाल तथा महोबा के खेमचंद्र किसानों द्वारा कर्ज के चलते की गई आत्महत्याओं का जिक्र करते हुए बुंदेलखंड के किसानों को राहत उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता भी मिले
बबेरू। शिव गांव में किसान की आत्महत्या पर भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मांग की कि मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए दिए जाएं। कर्ज में डूबे किसान संतोष सिंह ने हाल ही में आत्महत्या कर ली थी। भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में विजयपाल सिंह, केेके महंत, रज्जू मिश्रा, मधुराज सिंह, दिनेश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed