{"_id":"76610","slug":"Banda-76610-41","type":"story","status":"publish","title_hn":" साइकिल सवार की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार की हादसे में मौत
Banda
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदौसा/बांदा। बाजार से सामान खरीदकर साइकिल पर घर लौट रहे युवक की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। तमरार गांव का गुलाब यादव (34) शुक्रवार को रात करीब साढे़ आठ बजे बदौसा से खरीदारी करके साइकिल पर वापस गांव जा रहा था। फतेहगंज रोड पर तरसूमा नहर पुलिया के पास फतेहगंज की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गुलाब गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जानकीकुंड (चित्रकूट) अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवारों को भी चोटें आईं। वह चित्रकूट जनपद के असोह गांव के रहने वाले बताए गए हैं। रिश्तेदारी में गजपतिपुर गए थे। वापस लौटते समय यह घटना हो गई। पुलिस ने बाइक अपने कब्जे में ले ली है। उधर भूसा भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा टल गया। काफी मशक्कत के बाद ट्राली को सीधा किया जा सका। शनिवार को दोपहर गिरवां से भूसा भरकर आ रहा ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाई चढ़ते समय गड्ढे में फंसकर पलट गई। बोरे फट जाने से भूसा फैल गया। ब्यूरो
विज्ञापन