{"_id":"76456","slug":"Banda-76456-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 से 72 घंटे बंद’ की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 से 72 घंटे बंद’ की घोषणा
Banda
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बबेरू। तिलौसा अग्निकांड पीड़ितों की मदद को अंबेडकर समाज पार्टी ने 30 मई से 72 घंटे ‘बांदा बंद’ की घोषणा की है। प्रशासनिक उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए पीड़ितों को तीन-तीन लाख रुपए दिए जाने की मांग की। शुक्रवार को विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष जगरूप प्रसाद भाष्कर की अगुवाई में पदाधिकारियों ने तिलौसा का भ्रमण किया। अग्निपीड़ितों की समस्याएं सुनीं। मदद न मिलने से बाबा यादव, बलवीर रैदास और ललता लोधी की पुत्री की शादियां टाली जा रही हैं। समस्याएं सुनने के बाद उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में पीड़ितों को तीन-तीन लाख मदद देने की मांग की। 24 मई तक मांग पूरी न होने पर 30 मई को 72 घंटे के लिए बांदा बंद रहेगा। ज्ञापन देने वालों में जगरूप प्रसाद भाष्कर, रवींद्र वर्मा गोल्डन, फूलचंद्र यादव, आनंद यादव, राममिलन बाथम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन