फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   प्रवर्तन दल की लूट-खसोट पर धरना

प्रवर्तन दल की लूट-खसोट पर धरना

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। पावर कारपोरेशन प्रवर्तन दल की कथित लूट-खसोट और रिश्वतखोरी के खिलाफ इंडियन जस्टिस पार्टी की बांदा शाखा ने मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन के बाद इंजपा नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर शिकायत की है। गौर करने वाली बात यह कि ज्ञापन के साथ में प्रवर्तन दल के अफसरों की रिश्वतखोरी को रिकार्ड कर सीडी बनाकर साथ में भेजी गई है।
विज्ञापन

अशोक लाट के पास इंजपा नेताओं ने धरना दिया। फिर जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को नौ सूत्री ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य इंजपा नेताओं ने ज्ञापन में कहा है कि विद्युत वितरण मंडल बांदा में प्रवर्तन दल के प्रभारी निरीक्षक और अवर अभियंता की घूस लिए जाने की सीडी के साथ शिकायत की गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन पर मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी होनी चाहिए। साथ ही यह भी मांग की गई कि उपभोक्ताओं से वसूली राशि वापस दिलाई जाए। प्रवर्तन दल बिना क्षेत्रीय एसडीओ और जेई के कहीं चेकिंग पर न जाएं।
विज्ञापन

इंजपा नेताओं ने वितरण खंड कार्यालय में कार्यालय सहायक तृतीय पर करोड़ों रुपए घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में साक्ष्यों के साथ शिकायत की जा चुकी है लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। टीम भेजकर जांच कराई जाए। धरना प्रदर्शन में बिंदा प्रसाद पंाडेय, संजय कुमार, विमल, प्रभुशंकर निगम, सुरेंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह राणा, गगन प्रजापति, महेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed