{"_id":"75987","slug":"Banda-75987-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता मेला में 114 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता मेला में 114 आवेदन
Banda
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/बबेरू/अतर्रा। नगर पालिका परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता मेला में 114 मतदाताओं ने नाम बढ़ाने के लिए आवेदन किया। अधिशासी अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव की देखरेख में कर्मचारी अपने-अपने काउंटर में व्यवस्था संभाले रहे। नगर के 28 वार्डाें के लिए 28 काउंटर बनाए गए थे। प्रत्येक काउंटर में दो कर्मचारी तैनात रहे। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि 114 आवेदकों ने मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन किया।
उधर, नगर पंचायत बबेरू में लेखपालों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रत्येक वार्ड में एक-एक लेखपाल तैनात किया गया। अधिशासी अधिकारी रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, वरिष्ठ लिपिक विजयपाल सिंह समेत शिवपूजन, रोशन प्रसाद आदि व्यवस्था संभाले रहे। नगर पालिका परिषद अतर्रा की ओर से ब्रह्मविज्ञान इंटर कालेज (अतर्रा) में मतदाता जागरूकता मेला लगाया गया। हर वार्ड के लिए अलग-अलग काउंटरों में बैठे कर्मचारी आवेदकों का इंतजार करते रहे। प्रचार-प्रसार की कमी से गिनेचुने लोग ही नाम बढ़वाने पहुंचे। अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज, नोडल अधिकारी/मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अविनाशचंद्र कमल की देखरेख में कार्यक्रम पूरा हुआ। 13 मई को सभी उपरोक्त स्थानों में दोबारा मतदाता जागरूकता मेला लगेगा। 25 मई तक नाम दर्ज कराने को आवेदन किया जा सकेगा।