{"_id":"75730","slug":"Banda-75730-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव के समर्थन में आंदोलन पर चर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेव के समर्थन में आंदोलन पर चर्चा
Banda
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। भारत स्वाभिमान न्यास व पतंजलि योग समिति अनुसांगिक संगठनों की बैठक में प्रांतीय प्रवक्ता ने योग गुरु बाबा रामदेव के समर्थन में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। इस मौके पर समितियां गठित कर कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक करने को कहा गया।
बलखंडी नाका स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, किसान पंचायत और युवा भारत संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। हरिद्वार से आए प्रांतीय प्रवक्ता विनय ने कहा कि केंद्र सरकार पर निशाने साधे। आरोप लगाया कि अमेरिका समेत विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचने के लिए पर्यावरण को क्षति पहुंचाई जा रही है। रिश्वत और घोटाले की बात करने पर संसद का अपमान करने का आरोप लगाया जाता है। राष्ट्रव्यापी आंदोलन के लिए समितियों का गठन करने और कार्यकर्ताओं को गांव-गांव अभियान चलाने को कहा। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सरकार अपने ही कर्मचारियों से टैक्स वसूल करती है। योजनाओं के नाम पर इसी पैसे से अपनी जेब भरती है। सभी को स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल की सलाह दी। आर्य समाज उप मंत्री सजल कुमार रेंडर ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई को आजादी की दूसरी लड़ाई बताते हुए कहा कि इसके लिए देश के हर नागरिक को साथ खड़ा होना होगा। बैठक में चिल्ला, नरैनी, बिसंडा, बबेरू, खप्टिहा, बदौसा, कमासिन, तिंदवारी, मटौंध आदि कसबों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। विश्राम सिंह, विंदु कुमार सिंह, जयपाल आर्य, रामकुमार, रामप्रकाश याज्ञिक, जितेंद्र सिंह, रामजी अवस्थी, डा.रवींद्र चौरसिया, भूपत सिंह, केपी सन्यासी, विवेक गुप्ता, डीडी प्रजापति आदि ने संबोधित किया। संचालन मंडल प्रभारी प्रदीप सिंगरौर ने किया।