{"_id":"75543","slug":"Banda-75543-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान चोरी में एक और दबोचा गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा दुकान चोरी में एक और दबोचा गया
Banda
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा। सराफा दुकान में चोरी का खुलासा करने के बाद पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की पांच किलो चांदी, 90 ग्राम सोना, और 70 हजार रुपए बरामद हुए। अभी भी एक आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
अतर्रा कसबे में 30 मार्च की रात नरैनी रोड स्थित सराफा दुकान में सेंध लगाकर चोर लगभग 56 लाख रुपए का सोना-चांदी व नगदी उठा ले गए थे। तीन मई को दो चोरों और माल खरीदने वाले बबेरू के एक सराफा व्यवसायी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी का पर्दाफाश किया था। चोरी में शामिल दो आरोपी फरार थे। थानाध्यक्ष आरबी सिंह, एसआई महताब सिंह यादव व कांस्टेबिल अरविंद कुमार और लाला भइया ने शनिवार को कल्लू पंडित उर्फ विजयकरन पुत्र चंद्रभूषण निवासी सिंहपुर (तिंदवारी) को दबोच लिया। उसके कब्जे से 70 हजार रुपए, 90 ग्राम सोना और पांच किलो चांदी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उसे एक लाख रुपए नगद मिले थे। 30 हजार रुपए खर्च कर डाले। अब एक आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है। चोरी का खुलासा होने पर व्यापारियों ने खुशी जताई है।