{"_id":"75373","slug":"Banda-75373-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली बैठक में गूंजता रहा पेयजल संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली बैठक में गूंजता रहा पेयजल संकट
Banda
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बेंदाघाट। नोडल अधिकारी ठाकुर प्रसाद वर्मा (सहायक अभियंता) की अध्यक्षता में बेंदा ग्राम पंचायत की खुली बैठक हुई। इसमें पेयजल संकट के साथ सड़क और बिजली समस्याओं पर भी चर्चा की गई।शुक्रवार को हुई बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष का आय-व्यय और मस्टर रोल प्रस्तुत हुआ। खैरी हार, लकदेउरा डेरा, लाहा पुरवा, बगई डेरा, डढ़वा डेरा, मुड़िया देव आदि से आए ग्रामीणों ने पेयजल संकट की शिकायतें कीं। इन इलाकों में 93 हैंडपंपों की मांग की। खराब पडे़ 38 हैंडपंपों की मरम्मत की फरियाद की। जल संस्थान की पाइप लाइन से मजरों तक पानी पहुंचाने को कहा। मवेशियों के लिए तालाब व पोखर भरने की मांग की। बैठक में विद्युतीकरण और संपर्क मार्ग में डामरीकरण के मुद्दे भी उठे। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली भी बयां की। ग्रामीणों ने कहा कि कोई एएनएम नहीं है। यहां एक छोटी पीएचसी खुलनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री की शिकायत की। बैठक में महामाया आर्थिक मदद योजना के 190 लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए गए। ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय सांसद प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह ने समस्याओं का निपटारा का भरोसा दिलाया। बेंदाघाट में प्रस्तावित मंडी की जमीन देने के लिए राय मांगी। ग्रामीणों ने समर्थन किया। बैठक में विद्युत विभाग जेई एसपी वर्मा, स्वास्थ्य विभाग की उर्मिला देवी, बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर राजेश्वरी द्विवेदी, सचिव प्रभाकर प्रसाद, रोजगार सेवक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन