{"_id":"75218","slug":"Banda-75218-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के बाद डाई पीने वाली युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के बाद डाई पीने वाली युवती की मौत
Banda
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। गैंगरेप की शिकार युवती के आरोपियों को पकड़वाने के बजाय पिता के मामला दबाने की कोशिश से क्षुब्ध युवती ने डाई पी ली। डाई पीने के बाद इलाज के लिए कानपुर ले जाए जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अब पोस्टमार्टम हाउस में पिता बेटी के साथ हुए दुराचार को आत्महत्या की वजह बता रहे हैं। पिता के मुताबिक पड़ोसियों ने 10 दिन पहले दुराचार किया था, जिसके बाद से बेटी तनाव में रहती थी।
बबेरू रोड (चमरौटी) में बुधवार को शाम पूनम पुत्री बच्चीलाल ने डाई पी ली थी। जिला अस्पताल से उसे कानपुर रिफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता बच्चीलाल ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि 22 अप्रैल को पूनम घर से पैदल बाजार जा रही थी। पड़ोस के तीन दबंग युवक उसे दबोचकर अपने घर ले गए और सामूहिक दुराचार किया। जान से मारने की धमकी देते हुए किसी को कुछ न बताने को कहा। घर लौटने पर पूनम ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। पिता के मुताबिक लेकिन लोक लज्जावश इसे तूल न देकर खामोशी से कालूकुआं पुलिस चौकी में शिकायत की थी।
पिता ने बताया दुराचार के बाद पूनम क्षुब्ध और तनावग्रस्त रहती थी। बुधवार काी शाम उसने डाई पी ली। दूसरी तरफ कालूकुआं चौकी प्रभारी केशव वर्मा का कहना है कि उन्हें किसी ने कोई सूचना या शिकायत नहीं की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति और साफ हो जाएगी। पुलिस का यह भी कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। क्षेत्राधिकारी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि पिता की तहरीर पर जांच की जा रही है।