{"_id":"75199","slug":"Banda-75199-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में परीक्षा, नतीजा 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में परीक्षा, नतीजा 20 को
Banda
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। इलाहाबाद बोर्ड और झांसी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के बाद अब परिषदीय विद्यालयों में परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार से शुरू परीक्षाएं जनपद के सभी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में 11 मई तक चलेंगी।
बांदा शहर में 33 परिषदीय, प्राथमिक और 11 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा की शुरूआत हुई। ज्यादातर बालक-बालिकाएं परीक्षा में शामिल हुए। पांचवीं कक्षा में कुल 199 छात्र और 233 छात्राएं परीक्षा दे रही हैं। आठवीं कक्षा की परीक्षा में 25 बालक और 62 बालिकाएं परीक्षा में शामिल हैं।
गौरतलब है कि शासन ने परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा में किसी भी परीक्षार्थी से किसी तरह का कोई भी शुल्क लेने पर रोक लगा रखी है। रिजल्ट कार्ड, रजिस्टर और टेबुलेशन फार्म विद्यालय विकास अभिदान मद से खर्च किया जाएगा। 14 एवं 15 मई को प्राथमिक विद्यालय छत्रसाल में केंद्र प्रभारी की देखरेख में मूल्यांकन होगा। इसके बाद 20 मई ेको नतीजा घोषित किया जाएगा। यह जानकारी नगर शिक्षाधिकारी ने दी।